देहरादून - उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना, पहाड़ी इलाकों में बौछारें से मैदानी इलाकों में राहत मिलने के आसार
Apr 24, 2025, 11:14 IST
|

देहरादून - उत्तराखंड के तीन जिलों – उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, तेज धूप के बावजूद तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी और तीखी धूप के चलते लोग खासे परेशान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि मैदानों में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

WhatsApp Group
Join Now