देहरादून - उत्तराखंड डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 नवंबर को होगी परीक्षा

 | 
देहरादून - उत्तराखंड डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 नवंबर को होगी परीक्षा

देहरादून - उत्तराखंड के शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा द्विवर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (D.El.Ed.) प्रशिक्षण 2025 के लिए प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर दी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अब 07 सितंबर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


परीक्षा तिथि घोषित - 
प्रवेश परीक्षा दिनांक 22 नवंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 

कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षिक योग्यता: भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण।
आवेदक उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए।
आयु सीमा व अन्य जानकारी के लिए विस्तृत गाइडलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदन प्रक्रिया - 
इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट www.ukdeled.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2025
आवेदन के साथ शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा।
अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रशिक्षण संस्थान - 
राज्य के DIET (District Institute of Education & Training) संस्थानों में यह द्विवर्षीय डी.एल.एड प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा।
आवेदन भरते समय अभ्यर्थी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
किसी भी त्रुटि की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
अभ्यर्थी समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन करें और तैयारी में जुट जाएं।
 

WhatsApp Group Join Now