देहरादून - नए साल में शासन ने 6 IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, जानिए किसे कहां मिली तैनाती
देहरादून - उत्तराखंड सरकार ने नए साल की शुरुआत में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। इन बदलावों का उद्देश्य राज्य की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को गति देना है। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं -
लालरिन लियना फैनई -
वर्तमान पद: प्रमुख सचिव – अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आबकारी; अध्यक्ष – उत्तराखंड निगम परिवहन
नवीन पद: प्रमुख सचिव – अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
हरि चन्द्र सेमवाल -
वर्तमान पद: सचिव – धर्मस्व एवं संस्कृति; महानिदेशक – संस्कृति; आयुक्त – खाद्य और आबकारी
नवीन पद: सचिव – धर्मस्व एवं संस्कृति; महानिदेशक – संस्कृति
सी० रविशंकर -
वर्तमान पद: अपर सचिव – नागरिक उड्डयन, वित्त, कौशल विकास एवं सेवायोजन
नवीन पद: सचिव – कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग
युगल किशोर पंत -
वर्तमान पद: अपर सचिव – पंचायती राज; निदेशक – स्वजल
नवीन पद: सचिव – धर्मस्व एवं संस्कृति
रणवीर सिंह चौहान -
वर्तमान पद: अपर सचिव – गन्ना, चीनी; प्रबंध निदेशक – उत्तराखंड शुगर फेडरेशन; प्रोजेक्ट डायरेक्टर – नमामी गंगे, केएफडब्ल्यू
नवीन पद: महानिदेशक – कृषि एवं उद्यान विभाग
धीराज सिंह गर्ब्याल-
वर्तमान पद: अपर सचिव – लोक निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण; अध्यक्ष – अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम
नवीन पद: सचिव – अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
यह फेरबदल राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और विभागीय जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से संभालने के लिए किया गया है।