देहरादून - कल भी उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश के कहर की संभावना, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 | 
देहरादून - कल भी उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश के कहर की संभावना, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून - उत्तराखंड में मानसून की रौद्र रूप बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। आज दो सितम्बर को मौसम विभाग द्वारा 02 बजे जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में कल 3 सितम्बर को भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनज़र देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन, नदियों का जलस्तर बढ़ने और यातायात बाधित होने जैसी घटनाएं सामने आ सकती हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। राज्य के अन्य जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल बंद करने के आदेश भी जारी किए जा सकते हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।

अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के पास जाने से परहेज़ करें। आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण केंद्र से संपर्क करें। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में आम जनता को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

WhatsApp Group Join Now