देहरादून - ग्राफिक एरा का फिर जलवा, कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह दुनियां के टॉप शोधकर्ताओं में शामिल 

 | 

देहरादून - ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह दुनिया के सबसे उद्धृत (साईटेड), उपयोग में ले जाने वाले शोध करने वाले शोधकर्ताओं की सूची में शामिल हुए। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ताओं की यह सूची क्लेरिवेट एनालिटिक्स ने जारी की है। क्लेरिवेट एनालिटिक्स प्रतिवर्ष दुनियाभर के हजारों शोधकर्ताओं के प्रभावशाली शोधों और उनके शीर्ष एक प्रतिशत उद्धरणों के आधार पर यह सूची तैयार करता है। 

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस सूची में स्थान दिया गया है। इस सूची में देश के 20 शीर्ष शोधकर्ता शामिल हैं। पिछले एक दशक में डॉ. नरपिंदर सिंह के शोध 28,000 से ज्यादा उद्धरणों और 89- H इंडेक्स में शामिल किए गए हैं। उनके शोधकार्य कृषि विज्ञान की समझ को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमाल घनशाला और ग्राफिक डीम्ड यूनिवर्सिटी के अनुसंधान समुदाय के समर्पित प्रयासों को दिया है।

 

ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशनस के चेयरमैंन डॉ. कमल घनशाला ने डॉ. नरपिंदर सिंह की इस उपलब्धि को ग्राफिक एरा, उत्तराखंड और देश को गौरवांवित करने वाली उपलब्धि करार देते हुए कहा कि डॉ. नरपिंदर सिंह के कुशल निर्देशन में शोधकार्यों को गति मिली है और इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि वह शोध को खेत, खलिहानों और गांव से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। 
 

WhatsApp Group Join Now