देहरादून - गढ़वाल मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मलेन, सीएम धामी बोले अनुसूचित समाज को आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध 
 

 | 

देहरादून - उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में गढ़वाल संभाग के भाजपा समर्थित अनुसूचित जाति प्रतिनिधियों का सम्मलेन होटल कम्फर्ट GMS ग्रांड के सभागार में संपन्न हुआ। अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अनुसूचित, दलित और वनवासी समाज के लिए अस्तित्व, अस्मिता और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र ,मोदी के कुशल नेतृत्व में साकार हो रहा है। वंचित एवं शोषित वर्ग के लोग आज सशक्त होकर समाज के विभिन्न उच्च पदों पर आसीन होकर नेतृत्व कर रहे हैं जो भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों का बेहतरीन उदाहरण है। हमारी डबल इंजन की सरकार अनुसूचित समाज को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
     

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। उद्घाटन सत्र में अपने उद्बोधन में महेंद्र भट्ट द्वारा डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुये जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया कि वो मोदी जी व धामी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर भविष्य के भारत को अम्बेडकर के सपनों के भारत निर्माण करने में सहयोग प्रदान करें। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही सदैव डॉ अम्बेडकर का सच्चे मन से सम्मान किया उनको उनकी योग्यता के आधार पर भारत रत्न बनाया गया भाजपा सदैव अनुसूचित जाति समाज की हितैषी के रूप में समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य पर कार्य कर रही है. 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य द्वारा की गई। अध्यक्षता करते हुये समीर आर्य ने कहा कि काँग्रेस द्वारा भोली भाली अनुसूचित समाज की जनता की भावनाओं के साथ सदैव खिलवाड़ किया गया है। काँग्रेस की नीति निर्धारकों द्वारा सदैव अनुसूचित समाज को सिर्फ अर्थिक व मानसिक गुलाम बनाने की रही है। भाजपा सरकार में अनुसूचित वर्ग में एक अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। आज तक काँग्रेस ने सिर्फ अनुसूचित समाज को गुमराह व छलने का कार्य किया है। 


गढ़वाल संभाग के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने समस्त जनपदों से आये कार्यकर्ताओं का व्रत निवेदन लिया तथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित समाज हित में कार्य करने हेतु कटिबद्ध है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खजान दास, शक्ति लाल शाह, दुर्गेशवर लाल, राज कुमार पोरी,भुपाल राम (विधायक), अमर देई शाह व शान्ति देवी (जिला पंचायत अध्यक्ष), स्वराज विद्वान (राष्ट्रीय मंत्री, अनुसूचित मोर्चा), देश राज, भागवत प्रसाद मनवाना, सुरेश राठौर, सुरेंद्र मोंघा (पूर्व राज्य मंत्री) सहित गढ़वाल संभाग से जनप्रतिनिधियों की उपस्थित रही।

WhatsApp Group Join Now