देहरादून - गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
| Nov 11, 2025, 22:12 IST
देहरादून - कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए आदेश जारी किए।
नई टीम में वरिष्ठ नेता और विधायक प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को पार्टी की कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पार्टी ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए योगदान की सराहना की है।
इन नियुक्तियों को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
WhatsApp
Group
Join Now
