देहरादून - पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, दून अस्पताल में इस वजह से करवाया गया भर्ती
| Jun 10, 2026, 14:32 IST
देहरादून - उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद परिजनों और समर्थकों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि एहतियातन उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
जैसे ही उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना फैली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
नोट: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
WhatsApp
Group
Join Now
