देहरादून - शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से छीना स्वास्थ्य विभाग, वन मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपी कमान 

 | 
देहरादून - शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से छीना स्वास्थ्य विभाग, वन मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपी कमान 

देहरादून - प्रदेश सरकार में विभागीय फेरबदल के तहत स्वास्थ्य महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी डॉ. धन सिंह रावत से लेकर सुबोध उनियाल को सौंप दी है।सरकारी सूत्रों के अनुसार यह फैसला स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से लिया गया है। लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे डॉ. धन सिंह रावत के कार्यकाल में कई योजनाएं संचालित हुईं, लेकिन अब सरकार ने नई रणनीति के तहत यह जिम्मेदारी सुबोध उनियाल को दी है।

बताया जा रहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने, अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारने और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए यह बदलाव किया गया है। नए स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सुबोध उनियाल के सामने स्वास्थ्य ढांचे को और सुदृढ़ बनाने की बड़ी चुनौती होगी। राजनीतिक जानकार इस निर्णय को सरकार की कार्यशैली में बदलाव और बेहतर परिणाम लाने की दिशा में उठाया गया कदम मान रहे हैं। 

WhatsApp Group Join Now