देहरादून - धामी सरकार का उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, समान कार्य, समान वेतन लागू, पढ़िए आदेश 

 | 
देहरादून - धामी सरकार का उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, समान कार्य, समान वेतन लागू, पढ़िए आदेश 

देहरादून – उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सरकार ने समान कार्य-समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है। इसका लाभ 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 8,000 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को समान वेतन देने के शासनादेश पर मंत्री का धन्यवाद किया।

मंत्री गणेश जोशी ने सभी कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

WhatsApp Group Join Now