देहरादून- CM धामी के विशेष सचिव IFS पराग धकाते गंभीर रूप से घायल, घोड़े से गिरे AIIMS में भर्ती
| Nov 26, 2025, 13:32 IST
देहरादून/रुद्रप्रयाग - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव IFS पराग धकाते गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार वे रुद्रप्रयाग में एक सरकारी दौरे के दौरान घोड़े से गिर पड़े, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया।
घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पराग धकाते का आज ऑपरेशन किया जाना प्रस्तावित है। अधिकारियों और परिजनों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
WhatsApp Group
Join Now


