देहरादून - सिटी बस ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत पांच घायल, जानिए ड्राइवर को क्या हुआ बस हुई अनियंत्रित 

 | 
देहरादून - सिटी बस ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत पांच घायल, जानिए ड्राइवर को क्या हुआ बस हुई अनियंत्रित 

देहरादून - पटेलनगर थाना क्षेत्र के लालपुल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिटी बस ने सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य पांच घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार सिटी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई मजदूर दूर जाकर गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को वाहन चलाते समय अचानक दौरा पड़ गया था, जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों का उपचार जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now