देहरादून - कल मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन सेवा को होगा समर्पित, CM ने कहा नहीं होगा कोई औपचारिक आयोजन
 

 | 
देहरादून - कल मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन सेवा को होगा समर्पित, CM ने कहा नहीं होगा कोई औपचारिक आयोजन CM Dhami Birthday

देहरादून - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस 16 सितम्बर को पूरी तरह सेवा और सादगी को समर्पित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दिन कोई उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह समय आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की मदद में बिताया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "जन्मदिवस जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है।" उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में हाल ही में आई आपदा के चलते कई परिवार मुश्किल परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं और ऐसे समय में समाज के हर वर्ग को उनके सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस अवसर पर वे सेवा से जुड़े कार्यों में भाग लें। उन्होंने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्यों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखंड की असली पहचान है। यदि हर नागरिक इसी सोच के साथ कार्य करे तो राज्य को हर क्षेत्र में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय की व्यापक सराहना हो रही है, और इसे नेतृत्व की विनम्रता और जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now