देहरादून - मानव–वन्यजीव संघर्ष रोकने के निर्देश, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
 

 | 
 देहरादून - मानव–वन्यजीव संघर्ष रोकने के निर्देश, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को मानव–वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए विभागीय और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संघर्ष की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को 30 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करना चाहिए। इसके लिए संबंधित वनमंडल अधिकारी (DFO) और रेंजरों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

WhatsApp Group Join Now