देहरादून - भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की पत्नी का निधन, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
 

 | 

देहरादून - उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की पत्नी उमा चौहान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे शिक्षिका थीं। मनवीर चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद समाचार की जानकारी साझा की। उमा चौहान के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं व अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवीर रोड स्थित चौहान के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उमा चौहान के निधन पर शोक जताया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार आज परिवारजनों की उपस्थिति में देहरादून में किया जाएगा।
 

WhatsApp Group Join Now