देहरादून - कांग्रेस में मची हलचल के बीच नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ अहम बैठक

 | 
देहरादून - कांग्रेस में मची हलचल के बीच नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ अहम बैठक

देहरादून - नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, कांग्रेस संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।


सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुलाकात को संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

हाल में कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह हुई है तेज- 
इधर, प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है। हाल ही में हरक सिंह रावत और हरीश धामी के बीच बयानबाजी ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के भीतर नेतृत्व और फैसलों को लेकर मतभेद उभर रहे हैं।
दरअसल, कुछ नेताओं की पार्टी में एंट्री और संगठनात्मक फैसलों को लेकर अलग-अलग धड़े सक्रिय हो गए हैं। इसको लेकर हरीश धामी ने हरक सिंह रावत की कार्यशैली और बयानबाजी पर सवाल उठाए, वहीं हरक सिंह रावत के बयानों को लेकर भी पार्टी में असहमति देखने को मिल रही है।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चल रही यह अंदरूनी खींचतान पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है। हालांकि, शीर्ष नेतृत्व इसे सुलझाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

WhatsApp Group Join Now