देहरादून - अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर हुई चर्चा

 | 
देहरादून - अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर हुई चर्चा

देहरादून - बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और राज्य को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को लेकर चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात को आत्मीय भेंट बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के चलते फिल्म निर्माताओं के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं, जिनका लाभ उठाकर राज्य को फिल्म उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। फिल्म नीति के माध्यम से प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

उत्तराखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों, पहाड़ों, नदियों और सांस्कृतिक विरासत के चलते राज्य फिल्म शूटिंग के लिए एक आकर्षक विकल्प बन रहा है। सरकार को उम्मीद है कि फिल्म उद्योग के विस्तार से प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now