देहरादून - साइबर ठगी का बड़ा मामला, गारमेंट कारोबारी के 1 करोड़ से ज्यादा की रकम उड़ाई, जानिए कैसे झांसे में आया व्यवसाई 

 | 

देहरादून  – राजधानी देहरादून से सटे पर्यटन नगरी मसूरी में साइबर ठगों ने एक गारमेंट्स कारोबारी को अपना निशाना बनाते हुए करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित कारोबारी को ठगों ने खुद को फाइनेंशियल एडवाइजर बताकर एक सोफा बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी में निवेश का झांसा दिया और 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प ली।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मसूरी में कपड़ों का कारोबार करने वाले मनोज कुमार अग्रवाल, निवासी जाखन, को 15 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। उस व्यक्ति ने खुद को 'ASK Investment Management Ltd.' नामक कंपनी का वित्तीय सलाहकार बताया। ग्रुप में मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट और नकली निवेशकों की सकारात्मक टिप्पणियों ने कारोबारी का भरोसा जीत लिया।

इसके बाद मनोज अग्रवाल को दो अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिनमें 100 से अधिक सदस्य पहले से मौजूद थे। ग्रुप के सदस्यों ने दावा किया कि निवेश पूरी तरह सुरक्षित है और 24 से 48 घंटे के भीतर दोगुना रिटर्न मिलेगा। धीरे-धीरे, कारोबारी ने लाखों रुपये की रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगों ने फर्जी कंपनियों और खातों के ज़रिए किया।


1 करोड़ 17 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए- 
गारमेंट्स कारोबारी उस व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों के झांसे में आ गया। उसने 17 मार्च से 4 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में एक करोड़ 17 लाख रुपए निवेश कर दिए। डैशबोर्ड पर उसको मुनाफा तो दिखा, लेकिन वह धनराशि नहीं निकाल पाया। धनराशि निकालने के लिए 72 लाख रुपए जमा करने के लिए कहा गया. तब जाकर कपड़ा व्यवसायी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। 


जब तय समय पर रिटर्न नहीं आया और संपर्क करने पर जवाब मिलना बंद हो गया, तो कारोबारी को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीओ साइबर क्राइम कंट्रोल अंकुश मिश्रा ने बताया है कि पीड़ित मनोज कुमार अग्रवाल की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही कपड़ा व्यवसायी ने जिन खातों में धनराशि ट्रांसफर की है, उन खातों की जांच की जा रही है। साइबर पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन लोग अनेक बार लालच में साइबर ठगों की जाल में फंस रहे हैं। 


 

WhatsApp Group Join Now