कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की सात साल में चल-अचल संपत्ति में हुई इतनी बढ़ोतरी, अब बेटा-बेटी के पास हैं कारें, कर्ज भी है खूब 
 

 | 

Nainital Udham Singh Nagar Loksabha Election 2024 - कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी (Prakash Joshi MP Candidate Nainital Loksabha Seet) की सात साल में चल और अचल संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। नामांकन में दिए शपथपत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति में 14.57 लाख और अचल संपत्ति में 77.29 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। आठ साल से उनके पास इनोवा कार ही है, जबकि अब उनके बेटा-बेटी के पास भी कारें हो गई हैं। दोनों के पास हुंडई कार हैं। प्रकाश जोशी ने 2012 और 2017 में नैनीताल जिले की कालाढूंगी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों चुनावों में उनको हार का सामना करना पड़ा था। 

 

इस बार प्रकाश जोशी लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधम सिंह नगर से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दिए शपथपत्र के अनुसार उनके पास एक पुरानी इनोवा कार थी लेकिन इस दिए शपथपत्र में उनके पास ऊंचे मॉडल की इनोवा क्रिस्टा कार है। विधानसभा चुनाव में उनके पास 175 ग्राम सोना था। चल संपत्ति 33,37,548 रुपये और अचल संपत्ति 67,50,000 रुपये थी। इस बार दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति 4795304 रुपये और अचल संपत्ति 14479000 रुपये है।

 

प्रकाश जोशी (कांग्रेस)

आयु - 54 
पिता - नारायण दत्त जोशी
पता - ग्राम नंदपुर पोस्ट गेबुआ कालाढूंगी, जिला नैनीताल।

संपत्ति का विवरण - 
चल संपत्ति -  4795304 रुपये
पत्नी की संपत्ति - 788254 रुपये
बेटी की संपत्ति - 795619 रुपये
बेटे की संपत्ति - 434808 रुपये
अचल संपत्ति - 14479000 रुपये
पत्नी के पास - 1425000 रुपये
बैंक ऋण - 12229000 रुपये 
बेटे के नाम - 27 लाख रुपये का शिक्षा ऋण।

अपराध - शून्य
शिक्षा - बी.कॉम।

 


Tags - कांग्रेस के नेता प्रकाश जोशी की संपत्ति कितनी है, How much is Congress Mp Candidate Prakash Joshi worth?, Nainital Udham Singh Nagar Prakash Joshi Total Net worth 2024, कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी की 2012, 2017 में संपत्ति, 2024 में नैनीताल सीट कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की कुल संपत्ति कितनी है, What is the movable and immovable property of congres leader Prakash Joshi Kaladhungi. Prakash Joshi INC Candidate nainital Us nagar Member of Parliament.

WhatsApp Group Join Now