देहरादून - पुलिस लाइन हेलिपैड पर स्कूली बच्ची से मिले सीएम धामी, शिक्षा और सपनों पर की बातचीत, वीडियो वायरल 

 | 
देहरादून - पुलिस लाइन हेलिपैड पर स्कूली बच्ची से मिले सीएम धामी, शिक्षा और सपनों पर की बातचीत, वीडियो वायरल 

 

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात कर उससे पढ़ाई, शिक्षा और भविष्य के सपनों को लेकर आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उसकी पढ़ाई तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।


मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, शिक्षा और भविष्य को लेकर बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई देती है।

सीएम धामी ने कहा कि बेटियां प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनका सुरक्षित, शिक्षित तथा सशक्त भविष्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ सरकार बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

WhatsApp Group Join Now