हल्द्वानी - एमबी मैदान में रही ईजा - बैणी महोत्सव की धूम, सीएम धामी ने जिले को दी 713 करोड़ की सौगात

 | 

हल्द्वानी - एमबी ग्राउंड हल्द्वानी में आज ईजा बैणी महोत्सव कार्यक्रम (Ija-Baini Mahotsav Haldwani) की धूम रही, दरअसल पहली बार हल्द्वानी शहर में मातृशक्ति की अभिनंदन में शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लंबे समय से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटी जिला प्रशासन की टीम ने जगह-जगह उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति की सुंदर झलक का आयोजन किया गया। जिसे देखकर हर कोई मंत्र मुग्द रहा। इसके अलावा उत्तराखंड के प्रसिद्ध उत्पादों के स्टॉल ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में मातृशक्ति में हिस्सा लिया। एमबी इंटर कॉलेज परिसर पूरा भरा रहा, यहां तक की सड़कों में भी जगह नहीं थी।

 

ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। सीएम ने इस मौके पर नैनीताल जिले के लिए 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तिकोनिया चौराहा से एमबी इंटर कॉलेज मैदान तक रौनक दिखाई दी। बता दें कि, महोत्सव में हजारों महिलायें पहुंची हुई थी। 

 

सर्वप्रथम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तिकोनिया चौराहे पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद दुर्गा सिटी सेंटर के पास से कलश यात्रा के बीच मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम में पहुंचे सबसे पहले मुख्यमंत्री ने 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इसके बाद उन्होंने 13 जिलों के 26 उत्पादों के लगे स्टालों का निरीक्षण किया तत्पश्चात मातृशक्ति का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। मंच पर पहुंच कर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समाज में स्वावलंबी वह आत्मनिर्भर बनकर नई दिशा देने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया । इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का स्वागत देखकर वह अभिभूत हैं। 

 

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम धामी पहुंच चुके है। सीएम धामी के स्वागत में भारी भीड़ जुटी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य कार्यक्रम में मौजूद रहे, उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिलाओं ने पुष्प वर्षा और कलश यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

WhatsApp Group Join Now