हल्द्वानी - सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, भीमताल बस दुर्घटना में घायल लोगों से कर रहे हैं मुलाकात
Updated: Dec 26, 2024, 15:05 IST
|
हल्द्वानी - भीमताल में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में घायलों का हाल जानने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे हैं, वह घायलों का हाल - चाल जान रहे हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और सुशीला तिवारी अस्पताल में भीमताल बस हादसे के सभी घायलों का एक - एक कर हाल जाना।
उन्होंने डॉक्टरों को सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर, जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और हादसे की पूरी जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा सड़क हादसे को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा से ना होसके
WhatsApp Group
Join Now