Chardham Yatra - शुरू हुई चारधाम यात्रा, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुले, बद्रीनाथ का जानिए अपडेट

 | 

Chardham Yatra 2024 - अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। जिसके बाद चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। वहीं अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के श्री कपाट खोले जाएंगे। इसके लिए तीनों धामों को भव्‍य रूप से सजाया गया है। सबसे पहले सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। इसके बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ के कपाट खुलने के समय उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी धाम में मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड टूटेंगे। 


इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। कल देर शाम तक 16 हजार से अधिक श्रद्धालु भी पहले दिन बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारपुरी पहुंच गए थे। आज सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट भी सुबह 10.29 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब गंगोत्री धाम के कपाट 12.25 बजे खुलेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे।
 

22 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now