CBSE Class 12th Result : डीपीएस हल्द्वानी के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, अरिना रघुवंश बनीं स्कूल टॉपर
हल्द्वानी - दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम परीक्षा परिणामों में साफ देखने को मिला।
विद्यालय की छात्रा अरिना रघुवंश ने शानदार 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जिज्ञासा भट्ट ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा निशिका पपने ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण ने एक बार फिर डीपीएस हल्द्वानी को गौरवान्वित किया है।
