उत्तराखंड में 44 IAS और PCS अधिकारियों के बम्पर तबादले, कई नौकरशाह इधर से उधर, 5 जिलों के DM बदले
देहरादून - उत्तराखंड शासन ने दीपावली से ठीक पहले प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ बड़ी तबादला सूची जारी की है। इस सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS), राज्य सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कुल 23 IAS अधिकारियों, 11 PCS अधिकारियों, 3 सचिवालय सेवा अधिकारियों और 1 भारतीय वन सेवा अधिकारी के विभाग और पदों में परिवर्तन किया गया है। 5 जिलों में बदले गए DM इस बड़े फेरबदल में पांच जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदले गए हैं — जिनमें नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले शामिल हैं।

मुख्य बदलाव (IAS अधिकारियों के तबादले -
दिलीप जावलकर से ग्राम विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है।
बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मत्स्य निदेशक का पद वापस लिया गया।
चंद्रेश यादव से सचिव पंचायती राज और आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी हटाई गई।
रणवीर सिंह चौहान को महानिदेशक कृषि एवं उद्यान से हटाकर आयुक्त खाद्य बनाया गया।
धीराज गर्ब्याल को सचिव ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण निर्माण विभाग का कार्यभार मिला।
IFS पराग मधुकर को विशेष सचिव पंचायती राज बनाया गया।
IAS सोनिका को उपाध्यक्ष हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की जिम्मेदारी दी गई।
ललित मोहन रयाल को अपर सचिव कार्मिक से हटाकर नैनीताल का जिलाधिकारी (DM) बनाया गया।
वंदना सिंह, जो नैनीताल की डीएम थीं, को अब महानिदेशक कृषि एवं उद्यान तथा अपर सचिव नियोजन बनाया गया।
विनीत कुमार को अपर सचिव श्रम की जिम्मेदारी दी गई।
हिमांशु खुराना को अपर सचिव वन बनाया गया।
आलोक कुमार पांडे को डीएम अल्मोड़ा पद से हटाकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (PMGSY) और आईटीडीए निदेशक बनाया गया।
गौरव कुमार को डीएम चमोली नियुक्त किया गया।
संदीप तिवारी को निदेशक समाज कल्याण, हल्द्वानी की जिम्मेदारी मिली।
रवनीत चीमा को अपर सचिव पुनर्गठन विभाग बनाया गया।
विनोद गिरि गोस्वामी को डीएम पिथौरागढ़ से हटाकर अपर सचिव शहरी विकास और निदेशक शहरी विकास बनाया गया।
आशीष कुमार भटगाई अब डीएम पिथौरागढ़ होंगे।
प्रकाश चंद्र को आयुक्त दिव्यांगजन बनाया गया।
दीप्ति सिंह से उद्यान निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस ली गई।
आकांक्षा कोंडे को डीएम बागेश्वर बनाया गया।
अंशुल को हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण से हटाकर डीएम अल्मोड़ा बनाया गया।

सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले -
मायावती ढकरियाल को अपर सचिव भाषा एवं निदेशक भाषा संस्थान बनाया गया।
संतोष बडोनी को सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया।
सुनील सिंह को अपर सचिव राजस्व और सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी मिली।


PCS अधिकारियों के तबादले -
गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता बनाया गया।
चंद्र सिंह धर्मशक्तु को मत्स्य विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया।
ललित नारायण मिश्र को सीडीओ हरिद्वार भेजा गया।
अशोक कुमार पांडे को सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग बनाया गया।
सुंदरलाल सेमवाल को उद्यान विभाग का निदेशक बनाया गया।
चंद्र सिंह मर्तोलिया को संभागीय खाद्य नियंत्रक, कुमाऊं संभाग नियुक्त किया गया।
जय भारत सिंह को सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया।
रजा अब्बास से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी हटाई गई।
जयवर्धन शर्मा को परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली।
युक्ता मिश्र को एडीएम अल्मोड़ा बनाया गया।
कृष्ण नाथ गोस्वामी को एडीएम चंपावत नियुक्त किया गया।
नरेश चंद्र दुर्गपाल को संयुक्त संचालक चकबंदी बनाया गया।
ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी मिली।
सोनिया पंत को उपनिदेशक शहरी विकास बनाया गया।
सोहन सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग,
परितोष वर्मा को नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी,
चतर सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, और अनिल कुमार को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर नियुक्त किया गया।
