हल्द्वानी - तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटकर एक दूसरे को दी बधाई

 | 
हल्द्वानी - तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटकर एक दूसरे को दी बधाई

हल्द्वानी - पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में देवलचौड़ चौराहे, पालम सिटी के पास मुखानी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस जीत का प्रमुख कारण बताया और कहा कि उनकी नीतियों व विकास कार्यों पर जनता ने भरोसा जताया है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी इसी तरह पार्टी को मजबूत करने की बात कही। 

इस अवसर पर राजेश पंत, त्रिलोक निगल्टिया, महेंद्र कश्यप, रत्नेश शाह, डॉ. भावना गुप्ता, गंगा शाह, जीवंती रावत और गणेश दत्त जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
 

WhatsApp Group Join Now