हल्द्वानी - भाजपा ने राज्यमंत्री दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा के लिए प्रत्याशी, जानिए कब होना है मतदान

 | 
हल्द्वानी - भाजपा ने राज्यमंत्री दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा के लिए प्रत्याशी, जानिए कब होना है मतदान

हल्द्वानी - भाजपा ने उत्तराखंड की रिक्त होने वाली राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की। नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा होने के बाद उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट रिक्त होगी। उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होना निर्धारित है।

दिनेश आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री स्तर के दायित्व पर हैं और राज्य पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं। वह भाजपा में प्रदेश मंत्री और प्रदेश महामंत्री के साथ ही भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तथा नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलने की बात महत्वपूर्ण है। उन्होंने दिनेश आर्य को संगठन से जुड़े अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक सफर लंबे समय से संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जुड़ा रहा है। वह कई बार नैनीताल सीट से भी चुनाव लड़ना चाहते थे पर टिकट नहीं मिलने पर कभी भी पार्टी के खिलाफत नहीं हुए उसी का परिणाम है कि उन्हें पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 
 

WhatsApp Group Join Now