नैनीताल - विकास कार्यों में धन खर्च करने पर भीमताल, रामनगर विधायक फिस्सडी! महज इतना कर पाए खर्च, जानिए अन्य का हाल 

 | 
नैनीताल - विकास कार्यों में धन खर्च करने पर भीमताल, रामनगर विधायक फिस्सडी! महज इतना खर्च कर पाए खर्च, जानिए अन्य का हाल 


नैनीताल - नैनीताल जिले में वर्ष 2025-26 की विधायक निधि खर्च करने में सबसे पीछे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट चल रहे हैं। यहां तक कि भीमताल विधायक कैड़ा 4.90 करोड़ की धनराशि में से महज 28.18 लाख ही खर्च कर पाए हैं। जो बजट का महज 5.75% ही होता है। जिला स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, दोनों ही विधायकों के खातों में विकास कार्यों के लिए आवंटित करोड़ों रुपये अभी तक खर्च नहीं हो पाए हैं। वहीं, हल्द्वानी और कालाढूंगी विधायकों ने अपनी पूरी निधि खर्च कर ली है।

जिले की छह विधानसभाओं — रामनगर, भीमताल, लालकुआं, नैनीताल, हल्द्वानी और कालाढूंगी — में ग्राम्य विकास विभाग भीमताल को विधायकों की ओर से विकास प्रस्ताव भेजे जाते हैं। इन्हीं प्रस्तावों के आधार पर पेयजल योजनाओं, स्कूल मरम्मत, कक्ष निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, खेल मैदान, स्वास्थ्य उपकरण, शौचालय, पुस्तकालय और सड़कों के निर्माण जैसे कार्यों के लिए निधि स्वीकृत होती है।


भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना है कि भीमताल विधानसभा में जनहित से जुड़े कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। शेष विधायक निधि खर्च करने के लिए प्रस्ताव भेज दिए हैं। स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। 

रामनगर में विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों की कई फाइलें मुख्य विकास अधिकारी के स्तर से लंबित हैं। स्वीकृति होते ही क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से कराया जाएगा। - दीवान सिंह बिष्ट, विधायक, रामनगर

 

एमएलए की ओर से खर्च की गई विधायक निधि
विधानसभा        विधायक निधि          खर्च             प्रतिशत%
रामनगर           4.90 करोड़        1.97 करोड़    40.20%

भीमताल           4.90 करोड़        28.18 लाख    5.75%

लालकुआं         4.90 करोड़         3.27 करोड़    66.73%
नैनीताल           4.90 करोड़         4.02 करोड़    82.04%
हल्द्वानी            4.90 करोड़        4.90 करोड़    100%
कालाढूंगी         4.90 करोड़        4.90 करोड़    100%

 

WhatsApp Group Join Now