By-Election Uttarakhad - बागेश्वर उप चुनाव की तिथि घोषित, जानिए ये है पूरा कार्यक्रम
| Aug 8, 2023, 17:55 IST
By-Election Bageshwar - उत्तराखंड की बागेश्वर विधान सभा के उपचुनाव लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है। उपचुनाव की अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, पांच सितंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक 10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन होगा वहीं 21 अगस्त नाम को वापसी की अंतिम तारीख है. पांच सितंबर को वोटिंग होगी और आठ सितंबर को मतगणना होनी है। हालाँकि अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने बागेश्वर विधानसभा सीट से अपने उमीदवारों की घोषणा नहीं की है।
WhatsApp
Group
Join Now
