हल्द्वानी - बनभुलपुरा में पुलिस का एक और ऑपरेशन, इन आठ CSC सेंटरों पर लगा डाले ताले, मिली कई खामियां
हल्द्वानी - जनपद नैनीताल में डिजिटल सेवा केंद्रों (CSC सेंटर) में पाई जा रही अनियमितताओं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलवाया। अभियान के दौरान कुल 19 सेंटरों की जांच की गई, जिनमें से 8 सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के नेतृत्व में तथा थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के निर्देशन में की गई। पाँच टीमों ने क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जाकर छापेमारी की।
जांच में पाई गई गंभीर खामियां -
ग्राहक रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया था
रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी
सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे
संचालकों की शैक्षिक योग्यता का प्रमाण नहीं मिला
बंद किए गए सेवा केंद्र -
सब्बू CSC सेंटर, छोटी रोड
सोल्यूशन पॉइंट, ढोकर
साइबर प्लेनेट, छोटी रोड
ग्राहक सेवा केंद्र, उत्तर उजाला
नसीम CSC सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास
डिजिटल स्टेशन CSC, नूरी मस्जिद के पास
अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16
देवभूमि जन सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनहित और सेवा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि किसी सेवा केंद्र में अनियमितता देखी जाए तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
