हल्द्वानी - भ्रष्टाचार पर एक और एक्शन, GST रजिस्ट्रेशन के लिए रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों पकड़ा
| Updated: Sep 5, 2023, 18:33 IST
हल्द्वानी - भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस पर चल रही धामी सरकार का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है। विजिलेंस की टीम ने नैनीताल जिले में बड़ी कार्यवाही की है, जहाँ जीएसटी कार्यालय में तैनात एक बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सरकारी बापू ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम 3000 की रिश्वत मांगी थी।
राज्य कर अधिकारी ने गिरफ्तार होने की जानकारी दी है। बड़ा मामला होने के चलते विजिलेंस की टीम जांच में जुटी है। एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा के निर्देश पर यह बड़ी कार्यवाही की गई है।
WhatsApp
Group
Join Now
