हल्द्वानी - शहर की अनीषा ने CA बनकर किया नाम रोशन, अब बधाई देने वालों का लगा है तांता
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/uploaded/1d1d6efef2cb5e223247766e2ae789ab.jpeg)
हल्द्वानी - आज मंगलवार को जारी परिणामों में देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा में हल्द्वानी की बेटी अनीषा सक्सेना (Anisha Saxena CA Haldwani) ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी शहर में नैनीताल रोड स्थित अम्बिका विहार कॉलोनी में रहने वाली अनीषा सक्सेना ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिखाया है कि सीमित संसाधनों में भी सफलता अर्जित की जा सकती है। बशर्तें मन में कुछ करने की इच्छा शक्ति हो।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
सफलता के बाद घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। CA बनी युवा अनीषा ने बताया कि 2018 में निर्मला कान्वेंट स्कूल से 12वीं की शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और दिल्ली से ही CA की कोचिंग ली, उसके बाद घर में निरंतर मेहनत के बाद उनकी मेहनत इस बार रंग लाई। अनीषा ने अपनी इस सफलता का श्रेय मां अरूणा सक्सेना, पिता आलोक सक्सेना, दादी सन्तोष सक्सेना, चाचा एस0के0 सक्सेना रिटायर्ड प्रिंसीपल (एम0बी0 इण्टर कालेज हल्द्वानी) व गुरुजनों को दिया है।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/IMG-20240504-WA0004.jpg)
अनीषा ने युवाओं के लिए कहा कि सभी को सफलता जरूर मिलेगी। बस असफलता से हताश न हों और लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास करते रहें। अनीषा के पिता आलोक सक्सेना कुछ समय पूर्व सेंचुरी पेपर मिल से अधिकारी पद से सेवानिवृत हुए हैं। माता ग्रहणी हैं, एवं भाई एयरटेल कम्पनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं।