हल्द्वानी- ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

 | 
हल्द्वानी- ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Holiday

नैनीताल - मौसम विभाग की ओर से जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 31 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश कक्षा एक से 12 तक संचालित शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।

Nainital Anganwadi centres closed
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। इसी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
अवकाश के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी छुट्टी अनुमन्य रहेगी। हालांकि नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय विद्यालय, जहां विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और आवास की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है, इस आदेश के दायरे में नहीं होंगे।


जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now