अजय भट्ट की पत्नी के संपत्ति में हुआ आठ गुना इजाफा, पिछले चुनाव में एक वाहन नहीं इस बार तीन-तीन वाहनों के मालिक हैं भट्ट 

 | 

Nainital Udham Singh Nagar Loksabha Election 2024 - नैनीताल ऊधम सिंह नगर से क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की चल और अचल संपत्ति में 5 साल में जमकर इजाफा हुआ है उनकी चल संपत्ति 28 लाख और अचल संपत्ति 11 लाख रुपए बढ़ गई है। पिछले चुनाव में बिना वाहन के रहे अजय भट्ट इस चुनाव में तीन वाहनों के मालिक हो गए उनकी पत्नी की अचल संपत्ति में करीब 8 गुना इजाफा हुआ है। वर्ष 2019 के चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में अजय भट्ट की चल संपत्ति 69,98,358 रुपए थी, जो 5 साल में बढ़कर 98,05,377 रूपए हो गई है। इसके अलावा पिछले चुनाव में अचल संपत्ति 15,39,800 रूपए थी जो अब 26,39,800 रूपए हो गई है। पिछले चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में उनके पास सोना 98.8 ग्राम था और चांदी 2.8 किलोग्राम थी इस चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में उनके पास सोना 104.80 ग्राम और चांदी 2.80 किलोग्राम है। 


दरअसल वर्ष 2019 में अजय भट्ट को पहाड़ से उतार कर बीजेपी ने तराई भाबर की सीट का प्रत्याशी बनाया था उसमें उनके पास प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व था उनके सामने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बड़ी चुनौती थी लेकिन भट्ट ने हरीश रावत को 3,39,096 वोटो से हराकर जीत दर्ज कर इस सीट पर नया कीर्तिमान बनाया था, इस बंपर जीत की बदौलत ही उन्हें रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया। 

 

अजय भट्ट (भाजपा ) 

आयु - 64 वर्ष 
पिता का नाम - कमलापति भट्ट 
पता - गांधी चौक, सदर बाजार रानीखेत, जिला अल्मोड़ा 

संपत्ति का विवरण - 
नकदी - 386000 रूपये 
पत्नी के पास नकदी - 90500 रुपये 
वाहन - दो मारुती जिप्सी और एक वोक्सवैगन कार 
पत्नी के पास - स्विफ्ट डिजायर 
सोना - 104. 80 ग्राम 
चांदी - 2. 80 किलोग्राम 
पत्नी के पास सोना - 603.50 ग्राम, चांदी -1.25 किलोग्राम 
कुल चल संपत्ति की कीमत  - 98,05,377 रुपये 
पत्नी के नाम पर - 1,02,19,811 रुपये 
कुल अचल संपत्ति - 26,39, 800 
पत्नी के नाम पर -2,60,50, 000 
बैंक ऋण और देय पत्नी पर - 19,05347 
अपराध - शून्य 
शिक्षा - विधि स्नातक 

 

 

Tags - अजय भट्ट की संपत्ति कितनी है, How much is Ajay Bhatt worth?, Nainital Udham Singh Nagar MP Ajay bhatt Total Net worth 2024, सांसद अजय भट्ट की 2019 में संपत्ति, 2024 में सांसद अजय भट्ट की संपत्ति कितनी है, Ajay Bhatt Wife Net worth 2024, What is the movable and immovable property of MP Ajay Bhatt. 

WhatsApp Group Join Now