हल्द्वानी के बाद सितारगंज में टैक्सी कार और बाइक की भीषण भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग, दो युवकों की मौत

 | 
सितारगंज (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायल युवकों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जलती कार और बाइक की आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद टैक्सी कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा परिजनों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में कार के सीएनजी से संचालित होने की बात सामने आई है और प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण यही माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

WhatsApp Group Join Now