हल्द्वानी - हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. वरुण भाकुनी ने हासिल की विधि में पीएचडी, निजता के अधिकार पर किया शोध

 | 
हल्द्वानी - हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. वरुण भाकुनी ने हासिल की विधि में पीएचडी, निजता के अधिकार पर किया शोध

हल्द्वानी - उत्तराखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने विधि विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने मदरहुड यूनिवर्सिटी, रुड़की से अपना शोध कार्य पूरा किया। उनका शोध आधुनिक दौर में तेजी से बढ़ती निजता संबंधी चुनौतियों और 'राइट टू प्राइवेसी' यानी निजता के अधिकार पर केंद्रित रहा।

चार वर्षों की निरंतर मेहनत और शोध-साधना के बाद डॉ. भाकुनी ने शोध कार्य की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उनका शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. नलनीश चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डॉ. भाकुनी ने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से लोगों की निजता प्रभावित हो रही है। ऐसे में निजता के अधिकार से जुड़े कानूनी पहलुओं का अध्ययन बेहद प्रासंगिक है। उन्हें उम्मीद है कि उनका शोध वर्तमान सामाजिक और कानूनी परिस्थितियों में सार्थक योगदान देगा।

पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. वरुण भाकुनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय माता-पिता डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी और चंद्रावती भाकुनी को दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जेएसपी श्रीवास्तव और अपनी पत्नी श्यामभावी भाकुनी के सहयोग एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार जताया। उनकी इस उपलब्धि पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, डॉ. हिमानी भाकुनी और अन्य परिजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp Group Join Now