नैनीताल - दो गांव क्षेत्र में इस कंपनी के डेयरी प्रोडक्ट से भरा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक हुआ घायल
 

 | 
नैनीताल - दो गांव क्षेत्र में इस कंपनी के डेयरी प्रोडक्ट से भरा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक हुआ घायल

नैनीताल - नैनीताल शहर को दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट लेकर आ रहा एक ट्रक सोमवार तड़के दो गांव क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा।

जानकारी के अनुसार सुयालबाड़ी रामगढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार तड़के ट्रक संख्या यूके04-ए 9728 से आनंदा डेयरी का दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रहे थे। दो गांव के समीप पहुंचने पर अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान चालक ने वाहन से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी के कांस्टेबल मलकीत सिंह, अनूप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद घायल चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा गया। हादसे में ट्रक में लदा हजारों रुपये का दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट बर्बाद हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now