अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार गहरी खाई में गिरी, तीन की हुई मौत

 | 
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार गहरी खाई में गिरी, तीन की हुई मौत

Uttarakhand Accident - अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत मार्ग पर हुआ, जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास वाहन संख्या यूके 04एफ 6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है। मौके पर वाहन दिखाई नहीं देने पर उसके खाई में गिरने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही थाना भतरोंजखान पुलिस, 108 सेवा, एसडीआरएफ, आपदा कंट्रोल, राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन को सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में खोज निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी, तहसील रानीखेत तथा कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल, तहसील रानीखेत, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति जागरी का कार्य करते थे और मंगलवार रात ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रानीखेत भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now