उत्तराखंड - युवतियों संग मुस्लिम युवक पकड़ा गया, जिस्मफरोशी के आरोप में जमकर हंगामा, हुई पिटाई
 

 | 
उत्तराखंड - यहां युवतियों संग मुस्लिम युवक पकड़ा गया, जिस्मफरोशी के आरोप में की जमकर पिटाई, धुनाई

उत्तराखंड - देहरादून में दो युवतियों को लेकर जा रहे कार चालक को बजरंग दल के सदस्यों ने जीएमएस रोड पर घेर दिया। इस दौरान कुछ लोगों से बुरी तरह पीट दिया।आरोप है कि युवक दोनों युवतियों को एस्कार्ट सर्विस के लिए लेकर जाकर रहा था। पूछताछ करने के बाद युवक को पुलिस के हवाले किया गया।

बजरंग दल की टीम को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक दो हिन्दू युवतियों को एस्कार्ट सर्विस के लिए लेकर जा रहा है। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। किसी तरह कार को जीएमएस रोड पर रोका गया। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने कार का पीछे का शीशा तोड़ दिया और युवक को कर से उतारकर पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से युवतियों को अपने साथ घुमा रहा था और उनसे एस्कॉर्ट सर्विस करवा रहा था। मौके पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस युवक को अपने साथ लेकर चली गई। युवक से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now