हल्द्वानी - रामपुर रोड़ में सड़क किनारे खड़ी इनोवा कार में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक
| Jan 22, 2026, 12:16 IST
हल्द्वानी - रामपुर रोड क्षेत्र में आज गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार जलकर खाक हो गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जली हुई इनोवा कार कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह की है। वे किसी कार्य से रामपुर रोड वैध क्षेत्र गए थे और कार को सड़क किनारे खड़ा कर चले गए थे। कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग लग गई।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।
WhatsApp
Group
Join Now
