उधमसिंह नगर - खटीमा में लगेगा 213 फीट ऊँचा तिरंगा, CM धामी ने किया शिलान्यास, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

खटीमा - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहे पर 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना परियोजना का विधिवत भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह ध्वज न केवल खटीमा की पहचान बनेगा, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी जागृत करेगा। यह स्थान भविष्य में पर्यटन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए। साथ ही, खटीमा क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं को भी गति देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, मेयर विकास शर्मा, काशीपुर के दीपक बाली, हल्द्वानी के गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
