हल्द्वानी - प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम 
 

 | 
Haldwani Crime - हल्द्वानी - प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम   Suicide Case

हल्द्वानी - मुखानी क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान हेमंत परिहार पुत्र राजेंद्र परिहार निवासी सुनियाकोट (बड़गांव), अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हेमंत मुखानी के भगवनपुर केसर कॉलोनी स्थित अपने ताऊ के घर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह वह कोचिंग से लौटकर घर आया। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद उसने पानी पीया और अपने कमरे में चला गया।

 

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो हेमंत पंखे से फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिवार वालों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए अल्मोड़ा ले जाया जाएगा। हेमंत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि छात्र ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

WhatsApp Group Join Now