हल्द्वानी - 19 वर्षीय छात्रा ने मुस्लिम टेलर के साथ रहने की जताई जिद, बेटी के फैसले से आहत माता-पिता ने छोड़ा शहर

 | 
हल्द्वानी - 19 वर्षीय छात्रा ने मुस्लिम टेलर के साथ रहने की जताई जिद, बेटी के फैसले से आहत माता-पिता ने छोड़ा शहर

हल्द्वानी - शहर के मुखानी थाना क्षेत्र से एक भावनात्मक और विवादित मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय छात्रा एक टेलर के प्रेम में पड़ गई। परिजनों के विरोध और समझाइश के बावजूद युवती अपने फैसले पर अडिग रही, जिससे आहत होकर उसके माता-पिता ने शहर छोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, युवती के पिता सड़क किनारे सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने बेटी को पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई सीखने के लिए एक टेलर के पास भेजा था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।


परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने टेलर के साथ रहने का निर्णय लिया। शुक्रवार को आरटीओ चौकी में भी इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ। बताया गया कि वहां भी मां के समझाने पर युवती नहीं मानी और कथित तौर पर उसने मां के साथ अभद्र व्यवहार किया।


मामले की जानकारी मिलने पर कुछ संगठनों ने भी विरोध जताया, लेकिन युवती के बालिग होने के कारण पुलिस हस्तक्षेप नहीं कर सकी।
इस घटना से आहत माता-पिता ने हल्द्वानी छोड़कर अपने मूल निवास बरेली लौटने का फैसला किया। फोन पर बातचीत में युवती के पिता ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हमने मेहनत करके बच्चों को पाला, पढ़ाया, लेकिन बेटी ने हमारे बारे में नहीं सोचा। अब दिल टूट चुका है।”
पिता ने यह भी कहा कि समाज के तानों से बचने के लिए उन्होंने शहर छोड़ना ही उचित समझा।

 


हल्द्वानी प्रेम प्रसंग
बेटी का घर छोड़ना
परिवार आहत मामला
मुखानी थाना घटना
माता-पिता का दर्द

Haldwani love affair case
Daughter leaves family
Emotional family dispute
Mukani police station incident
Parents heartbroken story

WhatsApp Group Join Now