हल्द्वानी - भाजयुमो प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला के स्वागत में शक्ति प्रदर्शन, शहर में निकली वाहन रैली
हल्द्वानी - भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद कार्तिक हर्बोला का कार्यकर्ताओं द्वारा “आशीर्वाद समारोह” आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एच.एन. इंटर कॉलेज हल्द्वानी से वाहन रैली के रूप में हुई, जिसका समापन गणपति बैंक्वेट हॉल में हुआ।
रैली और समारोह के दौरान युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर माला पहनाकर और आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में जोश और भरोसा है। युवा साथी कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और वर्ष 2027 में भाजपा को पुनः प्रदेश की सत्ता में लाने के लिए संगठन को और मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि कार्तिक के नेतृत्व में जिला प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश मंत्री के रूप में कार्तिक संगठन को नई दिशा देंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।
इस दौरान कार्तिक हर्बोला ने भाजपा के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा पार्टी को मजबूत करने में लगाया। राम अवतार राजौर, सुंदर लाल मौर्य, मनोहर लाल मिश्रा और सुधांशु श्रोतिय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनसे आशीर्वाद लिया गया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, नगर निगम अध्यक्ष गजराज बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली, प्रदीप जनोटी, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ रोहित दुमका, मधुकर श्रोतिया, विशु शर्मा, हर्ष राजौर, बॉबी आर्य, योगेंद्र भट्ट, लोकेश यादव, उदित चौधरी, हिमांशु सनवाल, करण, रक्षित, विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ, युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
