हल्द्वानी - प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने एसएसपी से इन मांगों को लेकर की मुलाकात, मिला आश्वासन
 

 | 

हल्द्वानी - आज प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्सवान और सरंक्षक प्रकाश हरबोला के नेतृत्व में व्यापारियों का एक शिष्ट मंडल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा से मिला, प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को जिले नैनीताल में  बढ़ते ड्रग्स ,अवैध शराब, सट्टा, नशीले इंजेक्शन की रोकथाम सत्यापन अभियान में तेजी आपराधिक तत्वों की धरपकड़ आदि जन संमस्याओ के संदर्भ में बताया गया। यह पांच मांगें उठाई गई। 

1- युवाओं और स्कूली बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु पूरे जिले भर में ड्रग्स अवैध शराब सट्टा बाजार और नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर पूर्णतय रोक लगनी चाहिए क्योंकि युवा ही हमारे देश के सुनहरे भविष्य हैं। 

2 - आज सरकारी और प्राइवेट निर्माण कार्यों में और रेडी पटरी में कार्य करने वाले लोगो की संख्या हजारों में है आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर और किसी बड़े संभावित खतरे को देखते हुए सत्यापन अभियान में तेजी लाई जाय जिससे कोई बड़ी घटना से बचा जा सके। 

 3 - शहर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए आपराधिक प्रवृति के लोगो को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ में तेजी लाई जाय जिससे आम जन अपने को सुरक्षित महसूस कर सके और जिला पुलिस प्रशासन की तेज तर्रार छवि पूरे समाज में जाय और आपराधिक लोग जिला छोड़ने पर मजबूर हों। 

4 - आगामी  बड़े त्योहारों के मद्देनजर मुख्य बाजारों में व्यापारियों की सुरक्षा हेतु और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना से बचने के लिए  सादी वर्दी कुछ महिला पुलिस की तैनाती की जाय और रात्रि में भी गस्त बढ़ाई जाय। 

5 बाजार क्षेत्र में जिन जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे किराया लेकर ठेले लगवाए गए हे उनके खिलाफ सख्ती की जाय ऐसे दुकानदारों का  व्यापार मंडल कभी समर्थन नहीं करता है। 


प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा उपरोक्त समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में एसएसपी द्वारा व्यापारियों को यह आश्वाशन दिया गया कि जिले को नशा मुक्त बनाना उनका लक्ष्य है इस संबंध में व्यापारियों और आम जनता का भी सहयोग भी चाहिए। इस पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आश्वस्त किया कि जिला पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रग्स नशीले इंजेक्शन और सट्टे की रोकथाम हेतु चलाई जा रही मुहिम का पूर्ण समर्थन करेगा और प्रशासन को इस अवैध धंधे में लिप्त लोगो का नाम भी उजागर करना चाहिए जिससे सभ्य समाज में इस प्रवृति के लोग उजागर हो सके। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने वालो में संरक्षक भगवान सहाय, प्रकाश हरबोला, प्रदेश महामंत्रीराजेन्द्र फर्सवान प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता सह सयोजक देवेश अग्रवाल, प्रमोद गोल्डी, राकेश गुप्ता, मेहबूब अली, कुंदन बिष्ट, देवेंद्र कोहली, सुनील बमेठा, सुशील मोंगिया, संजय त्यागी, पूरन साह नीरज कांडपाल, अस्मित गुजराल, संजय वर्मा, सुनील गुप्ता, आनन्द अधिकारी, रामप्रसाद कश्यप, धर्मेंद बॉस, दिवान दादा, चमन गुप्ता, नुसरत सिद्दकी, मुनेश अग्रवाल, पराबजोत चंडोक, गौरव अग्रवाल, राजीव वर्मा, कुंदन रावत, विनोद आनंद, ऋषभ पाठक, दिनेश गुप्ता सहित काफी व्यापारी उपस्थित थे 
 

WhatsApp Group Join Now