नैनीताल - कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव, कमिश्नर दीपक रावत को सौंपा ज्ञापन

 | 

नैनीताल - जिले में विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से आज सोमवार को जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्रित हुए। जिसके बाद कार्यकर्ताओं की ओर से कमिश्नरी घेराव कर कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत को ज्ञापन सौपा, और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनाक्रोश रैली की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की, साथ ही कांग्रेस ने नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल भी मौजूद थे, वक्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव कराने की सरकार की मंशा नहीं है। भाजपा को डर सता रहा है कि वह चुनाव हार जायेंगे। 


कांग्रेसियों ने राज्य के विभिन्न विभागों में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ ही राज्य के निवासियों को जल, जंगल, जमीन पर हक दिए जाने की मांग की। कहा कृषि सुधार और नए उद्योग परियोजनाओं की पहाड़ में स्थापना न होने के कारण लोगों को शहरों की और जाना पड़ रहा है। आपदा से प्रभावित मोटर मार्गों एवं सिंचाई नहरों का पुर्ननिर्माण हो। कहा भाजपा सरकार की वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा कोरी साबित हुई है। आज किसान महंगे बीज, दवा, लागत के कारण खेती करना छोड़ रहे है। राज्य के किसानों को एमएसपी शीघ्र दी जाए। आपको बताएं की इससे पहले कांग्रेस ने हल्द्वानी और रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालयों का घेराव किया था। 

 

Tags - नैनीताल कांग्रेस जनाक्रोश रैली, नैनीताल में कांग्रेस का कमिश्नरी घेराव, नैनीताल न्यूज़, कांग्रेस जनाक्रोश रैली नैनीताल,  Nainital Congress Protest, Nainital Congress Jan Aakrosh rally, उत्तराखंड कांग्रेस का आंदोलन,  उत्तराखंड न्यूज़,  Congress Jan Aakrosh Rally Video, 
 

WhatsApp Group Join Now