UP Jobs: लॉकडाउन खत्म होते ही राजस्व लेखपालों के इतने पदों पर होगी भर्ती

लॉकडाउन के खत्म होते ही राज्य परिषद (state Council) में 5200 पदों पर लेखपालों की...
 | 
UP Jobs: लॉकडाउन खत्म होते ही राजस्व लेखपालों के इतने पदों पर होगी भर्ती

लॉकडाउन के खत्म होते ही राज्य परिषद (state Council) में 5200 पदों पर लेखपालों की भर्ती की जाएगी। जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं। इसके भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) को दी गई है। राजस्व परिषद की ओर से आयोग को लेखपाल भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
UP Jobs: लॉकडाउन खत्म होते ही राजस्व लेखपालों के इतने पदों पर होगी भर्तीपिछले एक साल से लेखपालों की भर्ती लटकी हुई है। राजस्व परिषद में लेखपाल के करीब छः से अधिक पद खाली हैं। राज्य सरकार की ओर से ग समूह तक पदों की भर्ती की अनुमति दे दी है। वहीं कुछ अधिकारी चाहते हैं कि यह भर्ती प्रक्रिया राजस्व परिषद द्वारा ही हो। शासन की ओर से उच्च स्तर के अधिकारियों (High level Officers) की बैठक के बाद भर्ती प्रक्रिया का प्रस्‍ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। जिसके बाद करीब एक साल से भर्ती प्रक्रिया लटकी हुई थी जो अब साफ हो गई है।

आयोग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया संबंधी प्रस्ताव उसे मिल चुका है। लॉकडाउन खत्म होते ही भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विज्ञापन दिया जाएगा। इसके ऑनलाइन आवेदन (Online Application) के बाद ही भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। आयोग के अधिकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया का समय तय करने लिए विचार किया जा रहा है ताकि जल्द ही राजस्व परिषद को लेखपाल मिल सकें।

यहाँ भी पढ़े

Lockdown : दूसरे राज्यों से लौटे प्रदेश के श्रमिकों को रोजगार दिलाएगी यूपी सरकार