ऋषिकेश- उत्तराखंड का ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला छतिग्रस्त, सरकार ने बंद की झूले पर सैर

(Lakshman jhula rishikesh)लक्ष्मण झूला ऋषिकेश : राज्य सरकार ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प जल्द ही तैयार कर लेगी। इसके लिए एक वैकल्पिक पुल बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को लक्ष्मण झूला के संबंध में भेंट करने आई विधायक यमकेश्वर ऋतु खण्डूड़ी को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी
 | 
ऋषिकेश- उत्तराखंड का ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला छतिग्रस्त, सरकार ने बंद की झूले पर सैर

(Lakshman jhula rishikesh)लक्ष्मण झूला ऋषिकेश : राज्य सरकार ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प जल्द ही तैयार कर लेगी। इसके लिए एक वैकल्पिक पुल बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को लक्ष्मण झूला के संबंध में भेंट करने आई विधायक यमकेश्वर ऋतु खण्डूड़ी को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छः माह पूर्व आईआईटी रुङकी के विशेषज्ञों से लक्ष्मण झूला की फिजीबिलिटी पर अध्ययन करने को कहा गया था।

यह भी पढ़ें- खजुराहो तीर्थ स्थल : विश्व की धरोहर हैं यहां के मंदिर, जानिए इनसे जुड़े रोचक तथ्य व इतिहास

ऋषिकेश- उत्तराखंड का ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला छतिग्रस्त, सरकार ने बंद की झूले पर सैर

यह भी पढ़ें- ‘रोमांस’ का शहर : सैलानियों को लुभाने वाला अनोखा पर्यटन स्थल है केरल, यहां के नजारे देख आप विदेशी लम्हे भी भूल जाएंगे

उनसे प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पुल की स्थिति ऐसी नही है कि लोगों की आवाजाही को अनुमति दी जा सके। कांवङ मेले में भारी भीङ को देखते हुए लक्ष्मण झूला पर आवाजाही को जारी रखना उचित नहीं रहता। जन सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है। ’इसलिए लक्ष्मण झूला पर किसी भी तरह की आवाजाही को तुरंत रोकने का निर्णय किया गया है।’ साथ ही इसका विकल्प भी जल्द से जल्द तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

( Rishikesh)ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मण झूला उत्तराखंड की एक सांस्कृतिक धरोहर है। ऋषिकेश के प्रमुख आकर्षण केन्द्र के रूप में देश-विदेश में इसकी पहचान है। यहाँ तक कि अनेक फिल्मों में यहाँ का फिल्मांकन प्रमुखता से किया गया है। लक्ष्मण झूला का समुचित रखरखाव करते हुए किस तरह से हेरिटेज के तौर पर संरक्षित किया जा सकता है, इसके लिए भी विशेषज्ञों की राय से कार्य योजना बनाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now