रुद्रपुर-पहली पत्नी को 50 हजार में बेच आया गुजरात , दूसरी से रचाने जा रहा था शादी फिर हुआ कुछ ऐसा…

रुद्रपुर में एक अजीब मामला सामने आया। जब पहली पत्नी पुलिस तक पहुंची तो पति की पोल खुल गई। पति दूसरी महिला से शादी रचाने जा रहा था। ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे गुजरात में 50 हजार रूपये में बेच दिया। जैसे-तैसे वह घर पहुंची यहां आकर
 | 
रुद्रपुर-पहली पत्नी को 50 हजार में बेच आया गुजरात , दूसरी से रचाने जा रहा था शादी फिर हुआ कुछ ऐसा…

रुद्रपुर में एक अजीब मामला सामने आया। जब पहली पत्नी पुलिस तक पहुंची तो पति की पोल खुल गई। पति दूसरी महिला से शादी रचाने जा रहा था। ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे गुजरात में 50 हजार रूपये में बेच दिया। जैसे-तैसे वह घर पहुंची यहां आकर पता चला कि वह दूसरी शादी कर रहा ह। पीडि़त महिला ने एसपी क्राइम से मुलाकात कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसपी क्राइम ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को जांच के निर्देश दे दिए हैं।

रुद्रपुर-पहली पत्नी को 50 हजार में बेच आया गुजरात , दूसरी से रचाने जा रहा था शादी फिर हुआ कुछ ऐसा…

यह भी पढे़हल्द्वानी-दो साल से ऐसे युवती से करता रहा दुष्कर्म, काठगोदाम होटल में बनाये संबंध

यह भी पढे़👉देहरादून-(दु:खद)- देवभूमि ने खोया खिलाड़ी, सडक़ हादसे में फुटबाल खिलाड़ी की मौत

आज ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची तो उसने एसपी क्राइम को अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि वर्ष 2019 में खेड़ा निवासी युवक से परिजनों की मौजूदगी में उसका प्रेम विवाह मंदिर में हुआ। विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने दान दहेज भी दिया। विवाह के बाद उसका पति अपने साथ गुजरात ले गया। शादी के कुछ समय तो सब ठीक चल रहा था। इस बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पति उसकों बिना बताये रुद्रपुर वापस आ गया। उसने पति को कई बार फोन किया लेकिन उसका नंबर बंद मिला।

महिला का आरोप है कि गुजरात में जहां वह पति के साथ रहती थी। कुछ युवक जबरन उसके कमरे में आ गए। न्होंने बताया कि उसका पति उसे 50 हजार रुपये में बेच गया है। उन्होंने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से बचकर रुद्रपुर आयी। जब वह रुद्रपुर पहुंची तो पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है।