देहरादून-(दु:खद)- देवभूमि ने खोया खिलाड़ी, सडक़ हादसे में फुटबाल खिलाड़ी की मौत

उत्तराखंड के लिए दुख भरी खबर है। उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की बाइक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार को हुआ। रोहित अपनी बाइक से पौड़ी से देहरादून आ रहा था। अचानक ऋषिकेश के पास शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से रात रोहित की बाइक टकरा गई
 | 
देहरादून-(दु:खद)- देवभूमि ने खोया खिलाड़ी, सडक़ हादसे में फुटबाल खिलाड़ी की मौत

उत्तराखंड के लिए दुख भरी खबर है। उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ी रोहित नेगी की बाइक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार को हुआ। रोहित अपनी बाइक से पौड़ी से देहरादून आ रहा था। अचानक ऋषिकेश के पास शिवपुरी में किसी अज्ञात वाहन से रात रोहित की बाइक टकरा गई और उसकी मौत हो गई। रोहित की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

देहरादून-(दु:खद)- देवभूमि ने खोया खिलाड़ी, सडक़ हादसे में फुटबाल खिलाड़ी की मौत

यह भी पढे़ रुद्रपुर-पहली पत्नी को 50 हजार में बेच आया गुजरात , दूसरी से रचाने जा रहा था शादी फिर हुआ कुछ ऐसा…

यह भी पढे़👉 हल्द्वानी-दो साल से ऐसे युवती से करता रहा दुष्कर्म, काठगोदाम होटल में बनाये संबंध 

बता दें कि रोहित ने उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड में फॉरवर्ड की भूमिका में खेलते थे। वह देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज का छात्र था। मोहन बागान सेल फुटबॉल एकेडमी झारखंड में भी उसने अपने खेल से सबका दिल जीता था। दिल्ली में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में उसकी अस्थाई नौकरी लगी थी। वह दिल्ली के प्रसिद्ध क्लब गढ़वाल हीरोज एफसी से फुटबॉल खेल रहा था। रोहित ने देहरादून फुटबॉल लीग चैंपियन दून स्टार फुटबॉल एकेडमी से बेहतरीन खेल दिखाकर अपना जलवा दिखाया था।